कंदील के पिता अजीम ने पुलिस को दिये स्टेटमेंट में कहा, जिस वक्त उनकी बेटी की हत्या की गई वह घर पर ही थे। उन्होंने बताया कि कंदील का भाई वसीम और मां भी घर पर सो रहे थे। अजीम ने बताया कि जब वसीम कंदील की गला दबाकर हत्या कर रहे थे वह घर पर सो रहे थे। उसके बाद वह सीढि़यों से नीचे पहुंचे तो बेटी के शव को देखकर दंग रह गए। उन्होंने उसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी।
कंदील के पारिवारिक सूत्रों से आ रही खबरों के मुताबिक भाई वसीम बार बार बहन कंदील को मॉडलिंग छोड़ने को कहा करता था। कंदील का विवादित वीडियो और फेसबुक पोस्ट चर्चाओं में आना वसीम को अच्छा नहीं लगता था। इसके कारण कई बार अज्ञात नंबरों से कंदील को धमकी भरे फोन भी आया करते थे।
पाकिस्तान की सोशल मीडिया सेंसेशन कंदील को लेकर हालिया विवाद ये उठा था कि एक टीवी चैनल पर उनके पूर्व पति ने ये कह दिया कि कंदील शादीशुदा है और एक बच्चा भी है। इसके बाद उठे विवाद को शांत करने के लिए कंदील ने बयान जारी किया कि हां मैं शादीशुदा हूं और मेरा एक बच्चा भी है।
पिछले दिनों कंदील एक मुफ्ती के साथ सेल्फी और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने को लेकर विवादों में थी। कट्टरपंथी संगठनों ने इसकी खूब आलोचना की थी। इसके बाद मुफ्ती को भी हटा दिया गया था।